भिलाई महाप्रबंधक (सीटीटीसी), भुवनेश्वर श्री एल राजशेखर का भिलाई दौरा

32220112024150804.jpg

दिनाँक 20 नवम्बर 2024 को सेंट्रल टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर (सीटीटीसी), भुवनेश्वर के महाप्रबंधक श्री एल राजषेखर, भिलाई टाउनशिप में एमएसएमई सेंटर (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) की स्थापना के लिए भिलाई प्रवास पर आए। श्री राजषेखर के साथ वरिष्ठ प्रबंधक (सीटीटीसी), भुवनेश्वर श्री राजन भी आए थे।   

एमएसएमई सेंटर की स्थापना के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी एण्ड बीई) श्रीमती निषा सोनी, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री टी के कृष्ण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) श्री संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (ऑटोमेशन एंड डिजिटाइजेशन) श्री रविशंकर, मुख्य महाप्रबंधक (टीए एंड सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।   

                 केंद्रीय टूल रूम एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीटीटीसी), भुवनेश्वर, भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था है. यह एमएसएमई मंत्रालय के तहत आती है।

696140920260553022583367.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.