हिंदू एवं बस्तर की पारंपरिक सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई बड़ा सार्वजनिक आयोजन, नई खरीदारी या विशेष कार्यक्रम होता है, तो उस पर बुरी नजर या नकारात्मक प्रभावों की आशंका बनी रहती है (चाहे वह किसी अन्य राजनीतिक दल की नकारात्मकता ही क्यों न हो)।
इसी मान्यता के तहत मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को विघ्न-बाधाओं से बचाने, उसे सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा जनता की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना के साथ सांसद जी द्वारा 'नींबू'शुभ कार्य हेतु की रस्म निभाई गई।
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति सांसद जी की इस सांस्कृतिक आस्था व जन-कल्याणकारी मंशा का पूर्ण समर्थन करती है। संगठन महादेव से प्रार्थना करता है कि वे भविष्य में भी सांसद जी हर प्रकार के बुरे प्रभावों से जनता को बचाते रहें और क्षेत्र की खुशहाली के लिए कार्य करने की महादेव शक्ति प्रदान करें।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.