रायपुर / भिलाई:

माननीय केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) श्री जीतन राम मांझी जी के कुशल नेतृत्व वाली पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मो० कमाल प्रवेज द्वारा भिलाई (दुर्ग), छत्तीसगढ़ निवासी श्री हनु नायक (पिता: श्री विजय कुमार नायक) को युवा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मनोनयन पत्र मिलने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हनु नायक ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे।
श्री हनुमान नायक ने यह भी संकल्प लिया कि वह आगामी 30 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में युवा कार्यकारिणी समिति का गठन कर राष्ट्रीय कार्यालय को सौंपेंगे तथा प्रदेश में युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.