होम / भिलाई / HEADLINE: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता - खुर्सीपार में गुप्त चेंबर बने पिकअप से 4 करोड़ की अवैध नकदी बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी रकम, 2 हिरासत में।
भिलाई
दुर्ग पुलिस को अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार क्षेत्र के डबरापारा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद की है। वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और आयकर विभाग को सूचना दी है।

घटना 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:00 बजे की है। डबरापारा थाना खुर्सीपार के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर एक सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QU 5996 को रोककर चेक किया गया।
वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले।
. भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक)*दुसरा व्यक्ति विष्णुदेव दुबे
दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग - Income Tax Department को सूचना भेजी जा रही है।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.