भिलाई

अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर अमन यादव ने थामा 'आप' का दामन।

16309102026052515.jpg

मरोड़ा (भिलाई):आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और दिल्ली/पंजाब मॉडल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर टंकी मरोदा निवासी अमन यादव ने आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Image after paragraph

स्टेशन मरोड़ा स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने अमन यादव को पार्टी की टोपी एवं गमछा पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अमन यादव ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी की जनहितैषी नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए गए ऐतिहासिक कार्यों से प्रेरित होकर मैंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया है। मैं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करूँगा।"

प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने अमन यादव के पार्टी में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता पारंपरिक राजनीति से हटकर काम की राजनीति को पसंद कर रही है। अमन यादव के आने से संगठन को मरोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अमन यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

696140920260553022583367.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.