भिलाई

_रिसाली वार्ड 25 आशीष नगर की मतदाता सूची को लेकर छपी खबर पूरी तरह भ्रामक - पार्षद मनीष यादव ने किया खंडन_

52428102026122914.jpg

_रिसाली, 27 अक्टूबर 2026 /_ समाचार पत्रों में वार्ड 25 आशीष नगर को लेकर प्रकाशित समाचार "मकान वही, लोग भी वही, पर मतदाता सूची ने तीन वार्डों में बाँटा, सड़क नंबर 3 के मतदाता गायब" पूर्ण रूप से असत्य और भ्रामक है।

 

_वार्ड 25 के पार्षद मनीष यादव ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि -_

 

मैं वार्ड 25 आशीष नगर का पार्षद हूँ, मैं अपने वार्ड के एक-एक मतदाता को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ। अखबार में जिन नामों को गायब बताया गया है, वे सभी मेरे वार्ड में ही हैं।

 

_तथ्य यह है -_

 

_1._ अखबार में लिखा है कि सी एल शर्मा, अर्चना शर्मा, रमेश चंद्र, नरेश पटेल, उषा तिवारी, शुभम चूक, प्रवीण कुमार चूक के परिवार के नाम गायब हैं। जबकि सच्चाई यह है कि सभी परिवारों के नाम वार्ड 25 की मतदाता सूची भाग संख्या 3 में क्रमांक 87 से 95 पर स्पष्ट दर्ज हैं।

 

_2._ सड़क नंबर 3 के नागरिकों का नाम गायब होने की बात भी झूठी है। आशीष नगर पश्चिम स्ट्रीट 2,3, वार्ड 25/2 के सभी मतदाता उसी वार्ड 25 में दर्ज हैं। किसी को भी वार्ड 23, 24 या 26 में नहीं बाँटा गया है।

 

_3._ मेरे पास मतदाता सूची की पूरी कॉपी है। भारत निर्वाचन आयोग की साइट पर भी यह सूची उपलब्ध है। कोई भी आकर देख सकता है।

 

पार्षद मनीष यादव ने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह की झूठी खबर फैलाकर मेरे वार्ड के मतदाताओं में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मेरा वार्ड एकजुट है और सभी मतदाता अपने ही वार्ड 25 में सुरक्षित हैं। मैं अपने वार्डवासियों से अपील करता हूँ कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

_- मनीष यादव_

_पार्षद, वार्ड क्र. 25 आशीष नगर, रिसाली नगर पालिक निगम_

386231020261228452916135.png

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

663231020261226022916106.png

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.