? थाना गुण्डरदेही पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई।

? आरोपियों के कब्जे से कुल 566 ग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम ₹1,500/- जब्त।
? अपराध क्रमांक 354/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
? दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
### ? घटना का संक्षिप्त विवरण
बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को थाना गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुण्डरदेही स्थित बस स्टैंड के शौचालय के पास अनिकेत बघेल द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं तलाशी कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान 566 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान अरुणा बघेल की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। गांजा बिक्री की रकम ₹1,500/- जब्त की गई।
### ⚖️ गिरफ्तार आरोपी
* अनिकेत बघेल, पिता संतोष बघेल, उम्र 28 वर्ष।
* अरुणा बघेल, पति सुदामा गाड़ा, उम्र 42 वर्ष, निवासी साकिनान वार्ड क्रमांक 11, गुण्डरदेही, जिला बालोद।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 354/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी अनिकेत बघेल को दिनांक 20.10.2026 को तथा आरोपी अरुणा बघेल को दिनांक 21.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
### ?♂️ सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रविषंकर पाण्डेय PSI धनेश्वर कंवर, आसमा कुर्रे , HC 279 जसवंत जांगड़े, आरक्षक 328 यशवंत देशमुख ,943 जगदीश बाघमार, 272 पंकज ताराम महिला आरक्षक 38 कमलेश्वरी साहू एवं थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
### ? बालोद पुलिस की अपील
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से दूर रहें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। गांजा अथवा अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
? बालोद पुलिस — अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सतत कार्रवाई।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.