छत्तीसगढ

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने हनु नायक हनुमान को बनाया युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

57627102026233903.jpg

रायपुर / भिलाई।

Image after paragraph

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी (भारत सरकार) के नेतृत्व वाली पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के निर्देशानुसार श्री हनु नायक (हनुमान) को छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति आगामी बिरगांव, भिलाई-3 चरोदा, एवं रिसाली नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है। पार्टी आलाकमान को विश्वास है कि हनु नायक के नेतृत्व में युवा मोर्चा न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि इन नगर निगम क्षेत्रों में युवाओं को पार्टी से जोड़कर ऐतिहासिक विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

"पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा से खरा उतरूँगा। भिलाई-3 चरोदा, बिरगांव और रिसाली नगर निगम चुनाव में हमारी पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी और जन-जन तक हमारी नीतियाँ पहुँचाकर युवाओं की ताकत पर जीत हासिल करेगी।"

हनु नायक की इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

386231020261228452916135.png

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

663231020261226022916106.png

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.