भिलाई

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

20906102026232143.jpg

पाटन। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Image after paragraph

कार्यक्रम के दौरान गोदभराई, न्योता भोज, बच्चों की कुर्सी दौड़, महिलाओं की कुर्सी दौड़ एवं पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा मातृ-शिशु देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पौष्टिक आहार के महत्व पर भी जानकारी दी गई। व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं उनसे तैयार किए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं मितानिन बहनें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाना तथा ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं से जोड़ना है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, ग्राम पंचायत उफरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, उपसरपंच श्री लेखराज निषाद, पंचायत सचिव श्री विष्णु प्रसाद बंजारे, ग्राम पंचायत के पंचगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आयुर्वेदिक औषधालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, मितानिन बहनें तथा अमलेश्वर मंडल भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

696140920260553022583367.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.