भिलाई, 14 अप्रैल 2026: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज भिलाई के मरोड़ा स्टेशन एवं छावनी चौक में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीत विश्वकर्मा एवं समाज सेविका गीतेश्वरी बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजीत विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों को न्याय दिलाने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का जो स्वप्न देखा था, उसे पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
समाज सेविका गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता, बंधुत्व और एकता का अधिकार दिया। हमें उनके द्वारा रचित संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.