होम / Balod / गुंडरदेही थाना से सुबह-सुबह डिप्टी ऑफिसर समेत पूरा स्टाफ नदारद: प्रभारी मंत्री के जिले में राम भरोसे सुरक्षा, अवैध नशे और असामाजिक तत्वों का बोलबाला
Balod
गुंडरदेही / बालोद
गृह एवं प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रभार वाले बालोद जिले से कानून व्यवस्था की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। गुंडरदेही थाने में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे स्थानीय पत्रकार को सुबह थाना परिसर पूरी तरह वीरान मिला। डिप्टी ऑफिसर से लेकर थाने का कोई भी जिम्मेदार पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था।
एक ओर जहां क्षेत्र में अवैध नशा, ढाबों में अवैध शराब की बिक्री और असामाजिक तत्वों का रोज जगह-जगह जमावड़ा आम जनता की सिरदर्दी बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद होकर बेफिक्र सो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुंडरदेही पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियां चरम पर हैं।
उठते गंभीर सवाल:
गृहमंत्री के प्रभार जिले में ऐसा हाल: जब उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा खुद जिले के प्रभारी हैं, तब पुलिस महकमे की ऐसी लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।
जनता की सुरक्षा का क्या: यदि सुबह-सुबह कोई पीड़ित न्याय या आपातकालीन सहायता के लिए थाने पहुंचे, तो उसकी सुनवाई कौन करेगा?
अब क्या करेंगे पुलिस अधीक्षक: मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि बालोद पुलिस अधीक्षक लापरवाह थाना प्रभारी और अनुपस्थित स्टाफ पर कार्रवाई (बर्खास्तगी/निलंबन) करते हैं, या खुद औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारेंगे।
क्षेत्र की जनता अब पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रही है।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.