होम / रायपुर / रायपुर उत्तर विधायक व उत्कल समाज नेता पुरंदर मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया, युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति ने तुलसी पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं।
रायपुर
रायपुर:
युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक एवं उत्कल समाज के वरिष्ठ नेता पुरंदर मिश्रा का जन्मदिवस आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक ने कहा कि विधायक पुरंदर मिश्रा जनसेवा और समाज विकास के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं। तुलसी का पौधा पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, इसी सोच के साथ उन्हें यह हरित उपहार देकर जन्मदिन की बधाई दी गई।
बधाई स्वीकार करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और पत्रकारों के समाज हित में किए जा रहे कार्यों व प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.