रायपुर (छत्तीसगढ़): परोपकार और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए आज दिनांक 24/06/2026 को श्री हरीश साहू ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनामिका साहू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने इस विशेष दिन की खुशियां मेकाहारा हॉस्पिटल के कैंसर ब्लॉक में भर्ती मरीजों के साथ साझा कीं।
श्री हरीश साहू द्वारा हॉस्पिटल के कैंसर ब्लॉक में उपचाराधीन सभी कैंसर पीड़ित मरीजों के बीच सुबह के पौष्टिक नाश्ते का वितरण कराया गया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य न केवल मरीजों को भोजन उपलब्ध कराना था, बल्कि बीमारी से जूझ रहे इन लोगों को समाज के अपनत्व, संबल और सम्मान का अहसास कराना भी था।
इस भावुक और सेवामयी पहल से अस्पताल का माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। वहाँ उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस सहृदयता के लिए श्री हरीश साहू और उनके परिवार का सहर्ष आभार व्यक्त किया तथा श्रीमती अनामिका साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.