भिलाई

मरोदा में माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आहाता रेलिंग निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न

99124102026094205.jpg

रिसाली / मरोदा:

Image after paragraph

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और मंदिर की सुरक्षा व सुंदरता को ध्यान में रखते हुए, मरोदा स्थित हम सबकी आराध्य देवी माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आहाता रेलिंग निर्माण कार्य का भूमिपूजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह भूमिपूजन वार्ड 13 की पार्षद श्रीमान विधि यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे:

प्रमुख उपस्थिति: मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शेंडे, संरक्षक श्री अरुण वर्मा, श्री पुन्नू यादव, श्री माधव मांझी, श्री हेमलाल चंद्रवंशी, सचिव श्री चोवा निषाद, और मुख्य पुजारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा जी कार्यक्रम में शामिल हुए।

क्षेत्रीय विकास: पार्षद महोदय श्रीमान विधि यादव ने कहा कि मंदिर परिसर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए यह निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जिससे दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

श्रद्धालुओं में उत्साह: इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और भक्तगण उपस्थित रहे, जिन्होंने मंदिर परिसर के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

386231020261228452916135.png

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

663231020261226022916106.png

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.