भिलाई। कोसा नगर (भिलाई) निवासी दिनेश साहू नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैधानिक डॉक्टरी डिग्री के अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर आम जनता के स्वास्थ्य और जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति स्वयं को 'डॉक्टर' बताकर लोगों को गुमराह कर रहा है और इलाज के नाम पर बिना किसी पर्ची (Prescription) के दवाइयां वितरित कर रहा है।

स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के गलत इलाज के कारण पूर्व में एक गर्भवती महिला तथा बुजुर्ग सुकालू जांगड़े की असमय मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा कई अन्य मरीजों की स्थिति इलाज के दौरान गंभीर रूप से बिगड़ चुकी है।
वैधानिक दस्तावेज और मेडिकल काउंसिल की डिग्री न होने के बावजूद खुलेआम फर्जी प्रैक्टिस चलाना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। आम जनमानस से अपील की जाती है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।
स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन से मांग की जाती है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त फर्जी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.