गुण्डरदेही (ग्राम मनहोरा-सिकोसा):

ग्राम मनहोरा-सिकोसा में आई भीषण बाढ़ के कारण जब दर्जनों परिवारों के घरों में पानी भर गया और उन्हें राहत के लिए स्थानीय स्कूल भवन में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा, तब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गुण्डरदेही के अध्यक्ष नीतीश राजा सोनकर पीड़ितों की मदद के लिए स्वयं मैदान में उतरे।
जहाँ एक ओर क्षेत्र के स्थानीय विधायक केवल सोशल मीडिया पर रील बनाकर सुर्खियां बटोरने में व्यस्त दिखे, वहीं दूसरी ओर नीतीश राजा सोनकर ने जमीनी स्तर पर उतरकर प्रभावित परिवारों का सहारा बनने का काम किया। उन्होंने कमर तक भरे पानी में स्वयं चलकर और अपने कंधों पर राशन की बोरियां उठाकर बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था पहुंचाई।
इस अवसर पर नीतीश राजा सोनकर ने कहा, "मुसीबत की इस घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़े होना हमारा परम कर्तव्य है। जनसेवा कोई दिखावे या प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारा संकल्प है। जब तक हर प्रभावित परिवार सुरक्षित और सामान्य स्थिति में नहीं आ जाता, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।"
स्थानीय ग्रामीणों ने इस सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में धरातल पर उतरकर आंसू पोंछने वाला ही सच्चा नेतृत्व होता है। गुण्डरदेही की जनता को अपने ऐसे कर्मठ, युवा और सेवाभावी नेतृत्व पर गर्व है।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.