भिलाई/चरौदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चरौदा मंडल की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक होटल आनंद सागर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर का भव्य अभिनंदन किया और आभार जताया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और यही पार्टी के उज्जवल भविष्य की नींव है। आज का युवा मोर्चा ही कल के नेतृत्व का निर्माण करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान करने, संगठन की मर्यादा बनाए रखने और अनुशासन के साथ कार्य करने की सीख दी।
बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा के सभी साथियों ने संगठन गठन को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही, आगामी नगर निगम चुनाव में BJYM की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक वार्ड और महापौर प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मजबूत संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में निगम उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, महामंत्री राजेश मौर्य, श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमराज साहू, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी रोहित चौधरी, चरौदा मंडल अध्यक्ष मनोज चक्रधारी, महामंत्री आशीष बोरकर, होरीलाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.