दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज दुर्ग नगर निगम प्रांगण में भक्तिमय माहौल के बीच हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान नगर निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण, नगर की सुख-समृद्धि और जन-कल्याण की कामना के साथ आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। हवन-पूजन में महापौर के साथ पार्षद मनोज जी, एल्डरमैन मदन जी, स्वास्थ्य एमआईसी प्रभारी निलेश जी तथा पार्षद रंजिता जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने आहुति देकर नगर के विकास और नागरिकों की खुशहाली की प्रार्थना की। तत्पश्चात, भव्य महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी निगम कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमूह ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में नगर निगम के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.