सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए विनोद नायर एसआरसी/जूरी के रूप में नामित किया गया है।

46803012025074559.jpg

भिलाई।विनोद नायर को 7 से 13 जनवरी 2025 तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए एसआरसी/जूरी के रूप में नामित किया गया है। वे NIS कोच और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी है। वर्ष 2014-15 में छत्तीसगढ़ सरकार से वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्राप्त, 50 से अधिक राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अंपायरिंग की है तथा भारत और विदेश में 7 अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी अंपायरिंग की है ।

Image after paragraph

वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ के रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष है तथा हॉस्पिटल सेक्टर स्थित एचवीसी वॉलीबॉल ग्राउंड में सैकड़ों युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

श्री विनोद नायर प्रवर्तन अनुभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। दुर्ग एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री रिकेश सेन जी, लालसन जी, मोहम्मद अकरम खान, हेमप्रकाश नायक, जी.सुरेश, इंद्रजीत सिंह और भिलाई-दुर्ग वॉलीबॉल बिरादरी के सभी सदस्यों ने श्री नायर को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.