भिलाई

श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण।

32402042026175106.jpg

रायपुर, श्री हनुमान प्रकटोत्सव दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजन ने सहभागिता की। लगभग 500 से 600 लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Image after paragraph

 

भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा शीतल शरबत वितरण की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा एवं उत्साह का भाव दिखाई दिया।

 

भगवान श्री हनुमान जी, जिन्हें बजरंगी, महावीर एवं संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है, सेवा, साहस और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं। उनके प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सभी डायरेक्टर्स, मेंटर्स एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाजहित एवं जनसेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।

 

संस्था के सदस्यों ने बताया कि कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन सदैव समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, जनकल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में संस्था परिवार ने सभी सहयोगियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.