भिलाई

भाजयुमो मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष पद पर श्री मनोज साहू की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में हर्ष।

80624032026114422.jpg

दुर्ग: भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नवीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस नवीन कार्यकारिणी में मरोदा-पुरैना मंडल की कमान श्री मनोज साहू को सौंपी गई है।

Image after paragraph

जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सहमति और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। मनोज साहू को अध्यक्ष बनाए जाने पर मरोदा-पुरैना क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनोज साहू ने कहा:

"संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुँचाना और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।"

श्री साहू की नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और युवा मोर्चा के साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

602180320260409391038956.jpg
287160320260313151023074.jpg
234150320260818421017551.png

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.