होम / भिलाई / पुरब सारथी मिलेट्स किंग एवं योगिता बारले मिलेट्स क्वीन चुनी गई डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 में 10 मार्च से चल रहे मिलेट्स फूड फेस्ट का समापन छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए मिलेट्स फूड स्टॉल के साथ संपन्न हुआ।
भिलाई
मिलेट्स फूड फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए. गौरी शंकर मंडल अध्यक्ष भाजपा चरोदा मंडल,राजेश मौर्य महामंत्री चरोदा मंडल, पूर्णिमा ठाकुर महामंत्री चरोदा मंडल, परमजी सिंग उपाध्यक्ष चरोदा मंडल सुजाता डोंगरे सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा चरोदा मंडल, श्री गोपाल महतो सदस्य प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा भाजपा, प्रियंका मोटघरे मिलेट्स फूड प्रशिक्षक एवं महिला उद्यमी तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीला विजय उपस्थित थे।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथिगणों एवं प्राचार्य डॉ शीला विजय द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजगीत पश्चात अतिथिगणों को महाविद्यालय परिवार की ओर से पुष्प पौध प्रदान कर स्वागत किया गया।
श्री अन्न फूड फेस्ट के उद्देश्य पर डॉ अल्पना देशपांडे द्वारा जानकारी दिया गया कि जीवनशैली आधारित बीमारियों की रोकथाम और पर्यावरण अनुकूल खाद्यान्न के उपज हेतु मिलेट्स की उपयोग के प्रति छात्र-छात्राओं द्वारा समाज में जागरूकता बढ़ाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इस हेतु मिलेट्स से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम एवं मिलेट्स आधारित खाद्या पदार्थ तैयार करने प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला भी आयोजित हुआ।
पूर्णिमा ठाकुर महामंत्री भाजपा चरोदा मंडल ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के अंधानुकरण से हमारा प्राचीन स्वास्थ्यवर्धक खान-पान छुटने के साथ समाज में बढ़ते बीमारियों को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मिलेट्स के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुजाता डोंगरे सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा चरोदा मंडल द्वारा इस सफल आयोजन पर विद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगणों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए मिलेट्स के फायदों पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ शीला विजय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अन्न में ब्रह्मा निवास करते है और अंग्रेजी में भी कहावत है 'फूड इज डिवाइन'। भोजन में ही हमारे स्वस्थ जीवन का रहस्य छुपा हुआ है और यह कार्यक्रम इस कथन की सार्थकता को साबित करता है।
मुख्य अतिथि श्री ए गौरीशंकर ने अपने उद्बोधन में कहा की जैसा खाओगे अन्न वैसा रहेगा मन और बनेगा वैसा ही तन। पुराने समय में मिलेट्स के उपयोग के कारण हमारा भारतीय समाज अत्यधिक स्वस्थ था किंतु समय के साथ जीवन शैली आधारित बीमारियों का खान बनते जा रहा है। यह कार्यक्रम हमें हमारे पुराने स्वास्थ्यवर्धक खान-पान के प्रति जागरूक बनाने एवं जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
संबोधन पश्चात मिलेट्स कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक एवं महिला उद्यमी प्रियंका मोटघरे को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मिलेट्स फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक भागीदारी निभने एवं प्रतियोगिता जीतने वाले छात्र-छात्राओं में से मिलेट्स किंग के रूप में पुरब सारथी, मिलेट्स क्वीन के रूप में श्रद्धा सोनी, मिलेट्स आइकॉन के रूप में योगिता बारले, मिलेट्स चैंपियन के रूप में दीक्षा गायकवाड़ को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
मिलेट्स फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं- भाषण, निबंध, परिचर्चा, प्रश्न मंच, पुष्प सज्जा, सलाद सज्जा, व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार का प्रदान किया गया। प्राचार्य द्वारा अतिथिगणों को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ अल्पना दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने पश्चात मिलेट्स के विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार कर उसकी प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु स्टाल लगाई गई थी। जहां पर अतिथिगणों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों , कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा मिलेट्स से निर्मित खाद्य पदार्थों का आनंद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी एवं एनसीसी एनएसएस कैडेट्स तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.