होम / भिलाई / दुर्ग पुलिस (थाना नेवई कि त्वरित कार्यवाही धारदार चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयों को नेवई पुलिस की सक्रियता से घटना के कुछ ही घण्टों मे किया गया गिरप्तार
भिलाई
दुर्ग पुलिस (थाना नेवई कि त्वरित कार्यवाही धारदार चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयों को नेवई पुलिस की सक्रियता से घटना के कुछ ही घण्टों मे किया गया गिरप्तार
मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण सदर के प्रार्थी सुजित कुमार पिता सुनील सिंह पता Q.No-05 Fstreet No.82 sec06 ( Bhilai) भिलाई जिला दुर्ग ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.26 समय लगभग 03.20 बजे सुबह मैं रिसाली सेक्टर से zomzto delivery कर आ रहा था उसी दौरान scooty पर सवार गाडी नंबर CG 10 AB 0512 पर दो लोग सवार थे जिन्होंने मुझे दुर्ग स्टेशन छोड़ दो बोला और मेरे गाड़ी को रोका और तब मैं एका उसमे से एक ने मेरे गले पर चाकू टिकाया और दुसरे ने मेरे पेंट के जेब से पर्स सहित 4500 रुपया नकद और गाडी का चाबी छीन लिया है कि प्रार्थी की लिखित शिकायत आवेदन के अवलोकन से प्रथम दृष्टया धारा सदर 126(2),309(4)बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना दौरान प्रकरण में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयों 1-नितिन तिवारी उर्फ निन्नी पिता विजय तिवारी उम्र 20 साल सा0 सडक 28 कृष्णा किराना स्टोर्स के पास स्मृति नगर सुपेला भिलाई 2- अक्षत शेण्डे पिता राम विलास शेण्डे उम्र 19 साल सा0 स्टेशनपारा बुद्ध किराना स्टोर्स के पास राजनांदगांव के कब्जे से घटना के समय प्रयुक्त एक काले रंग का पु रानी इस्तेमाली होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 AB 0512 , एक धारदार लोहे का चाकू एवं लूट के 100 रूपये को समक्ष गवाहन विधिवत कब्जा पुलिस लेकर धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने पर उक्त आरोपीयों को दिनांक 04/03/2026 को विधिवत गिरप्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश कर केन्द्रीय जेल दुर्ग निरूद्ध किया गया ।
इस कार्यवाही में श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय शहर के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उनि सुरेंद्र तारम] आरक्षक रवि बिसाई क्रमांक 1603 आरक्षक प्रदीप कुर्रे क्रमांक 1238 का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक नाम आरोपी जप्त माल मशरूका
124/26 धारा 126(2),309(4) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट 1-नितिन तिवारी उर्फ निन्नी पिता विजय तिवारी उम्र 20 साल सा0 सडक 28 कृष्णा किराना स्टोर्स के पास स्मृति नगर सुपेला भिलाई 2- अक्षत शेण्डे पिता राम विलास शेण्डे उम्र 19 साल सा0 स्टेशनपारा बुद्ध किराना स्टोर्स के पास राजनांदगांव एक धारदार लोहे का चाकू, घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं नगदी
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.