भिलाई

सामाजिक संगठन सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चलाया पॉलीथिन मुक्त अभियान कपड़े के थैले बाटे।

74131012025185347.jpg

भिलाई सामाजिक संगठन सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के संरक्षक श्री वीरेन्द्र सतपथी के मार्गदर्शन व अध्यक्ष प्रतीक भोई के अगुवाई में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेन के अपने अभियान के तहत पहला सूती बेग जिलाधीश को भेंट कर जिले में दिन ब दिन बढ़ते प्रदूषण को रोकने हेतु निवेदन किया गया।

Image after paragraph

 

संस्था द्वारा अभियान के अंतिम दिन शहीद दिवस पर आत्मानंद स्कूल, हॉस्पिटल सेक्टर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी ।

स्कूल के छात्र - छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी दे कपड़े की थैली वितरण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प कराया गया।

 

इसके अलावा संस्था द्वारा आमदीनगर विद्या निकेतन , आत्मानंद हाई स्कूल हॉस्पिटल सेक्टर , तुला राम कन्या विद्यालय दुर्ग , महिला महाविधालय सेक्टर 9, माँ शारदा विद्यालय में छात्र - छात्राओं को बढ़ते प्रदूषण से अवगत कराते हुए उसे व्यक्तिगत व समोहिक तोर पर रोकने के उपाय बताये गये। साथ ही इन स्कूलों में एक हजार कपड़े के थैली का वितरण कर प्रदूषण न फैलाने का संकल्प कराया गया।

 

संस्था के अनुसार जिस तरह मानव द्वारा विकास व उद्योगी करण के नाम पर रोज़ लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं, जल, थल व नभ को जिस तेजी से प्रदूषित किया जा रहा है, जिसका परिणाम हर साल बढ़ता तापमान, तेजी से गिरता भू जल स्तर, नई नई बीमारियां, घटती आयु यह प्रत्यक्ष सबूत है, और यह सब प्रकृति के प्रकोप का ही परिणाम है ।

 इसलिए हर हाल में सब को मिल कर अपने आने वाले भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाना होगा।

 

संस्था इस गंभीरता को पूर्व से ही भांप कर 2004 से ही सिंगल युस प्लास्टिक का विरोध, पानी- बिजली बचाओ जैसे अभियान चलाते आ रही है ।

 

नये वर्ष में संस्था द्वारा ""छत्तीसगढ़ पर्यावरण सेना"" का गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गोस्वामी को बनाया गया है। इनके अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में संस्था सोसियल मीडिया के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेगी।

 

 सम्पूर्ण अभियान में वीरेंद्र सतपथी , प्रतीक भोई, राकेश रत्नाकर, घनश्याम पांडे, प्रकाश गवांडे, उपेंद्र पांडे, वसंत सालंकर, दिलीप उमरे, सुरेश खांडवे, विलियम, श्री राम वर्मा, खोमन वर्मा, अशोक सोनी, रमेश प्रजापति, मिलिंद इंदुरकर, रघुवंश सैनी, सुधा शर्मा, ग्लोरी पारकर, डॉक्टर अलका दास, विजया निर्मला, तारनी साहू, बाबी दिल्लीवार, पुष्पा तिवारी ,डॉक्टर ज्योति शर्मा, अलका तारे, गायत्री गोस्वामी, संगीता गावंडे , रजनी ब्लैया, विनीता मेश्राम, अधिवक्क्ता शहाना कुरैशी, प्रशंसा पुरोहित, मिशिका सिग्धा, शिवाकांत गिरी, श्रीमती संगीता झा, अनिता चनपुरिया, विनय कुमार दुबे, रश्मि शर्मा, गुणा वती लक्ष्मी कांत, श्री धर दीवान, कुमुदिनी साव, वीना शर्मा, शशिकिरण कौसल, लक्ष्मी जामुलकर, नीता त्रिपाठी, शोभा आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

927101020251344111002439746.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.