भिलाई

महिला शक्ति को मजबूत एवं महिलाओं को प्रेरणा देने वाली मेघा कौर,को खुर्सीपार मंडल, महिला मोर्चा ,महामंत्री ,की बड़ी जिम्मेदारी मिली।

89811072026092054.jpg

भाजपा के लिए विगत कई माह से लगातार एक कुशल ,सुदृढ़ एवं जन जन तक महिलाओं की आवाज को पहचाने हेतु 14 वार्डो में लगातार पहुंचकर वरिष्ठ ,भूतपूर्व एवं सम्माननीय भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ नए सक्रिय जिम्मेदार कार्यकर्ताओं तक मिलकर एक मजबूत टीम को गठित करने के लिए इन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई इस वजह से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा ,जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक तथा खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह ,महिला मोर्चा मंडल ,अध्यक्ष ,श्रीमती उमा महेश्वरी एवं शीर्ष नेतृत्व ने मेघा कौर को खुर्सीपार मंडल महिला मोर्चा का *महामंत्री* का बड़ा दायित्व सौंपा है !

इन्होंने विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों की सक्रिय, समर्पित और लंबे समय से संगठन में कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। 

नई टीम के गठन को संगठन विस्तार, महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

मेघा कौर ने इस अवसर पर बताया कि इस बड़े दायित्व एवं यहां तक पहुंचने के पीछे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रेम प्रकाश पांडे जी का सानिध्य एवं प्रेरणा आशीर्वाद हमेशा रहा है !

 

मेघा कौर 

महामंत्री ,महिला मोर्चा 

खुर्सीपार मंडल 

भिलाई

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.