Balod

डायल 112 की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल; शराबियों को बिना कार्रवाई छोड़ने के पीछे किसका हाथ? कांग्रेस के बड़े नेता के फोन की चर्चा तेज।

24308072026162823.jpg

गुंडरदेही डायल 112 की टीम पर शराबियों को बिना कार्रवाई छोड़े जाने का आरोप।

मामले में एसपी दुर्ग से आवेदक चाहता है करे निष्पक्ष जांच की मांग, दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी।

आईजी दुर्ग रेंज और माननीय गृह मंत्री विजय शर्मा को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

गुंडरदेही/बालोद गुंडरदेही में डायल 112 की टीम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी को धता बताते हुए डायल 112 की टीम द्वारा शराबियों को पकड़ने के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय जनता और प्रबुद्ध नागरिकों में भारी आक्रोश है।

क्या किसी बड़े नेता का आया था फोन?

इलाके में यह चर्चा जोरों पर है कि डायल 112 की टीम द्वारा हिरासत में लिए गए शराबियों को छोड़ने के लिए कांग्रेस के एक बड़े रसूखदार नेता का फोन आया था। राजनीतिक दबाव के आगे नतमस्तक होकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को इस तरह छोड़ दिया जाना, क्षेत्र की सुरक्षा और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। जनता अब यह पूछ रही है कि क्या अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण के चलते खुली छूट दी जा रही है?

उच्च स्तरीय जांच और ज्ञापन की तैयारी:

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) दुर्ग से इस घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जा रही है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

इसके साथ ही, पुलिस महकमे के आला अधिकारियों और शासन तक इस लापरवाही को पहुंचाने के लिए आईजी (IG) दुर्ग रेंज एवं प्रदेश के यशस्वी गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा जी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच हो, कॉल डिटेल्स खंगाली जाएं और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। देर रात मत्स्य सोसायटी शासकीय में शराब का सेवन और गाली गलौच किया जा रहा था बालोद के जगह दुर्ग SP से जाँच की मांग की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.