दुर्ग: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी और 'राम रसोई' के संचालक चतुर्भुज राठी के निवास पर छापेमारी की।
कार्रवाई का विवरण:
जांच टीम आज तड़के दुर्ग पहुंची और महेश कॉलोनी स्थित राठी के निजी निवास पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी वर्तमान में विभिन्न वित्तीय दस्तावेजों, व्यावसायिक लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
पृष्ठभूमि:
चतुर्भुज राठी दुर्ग के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, जो शहर के कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे महावीर बिल्डर, अमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और भावभूमि से जुड़े हुए हैं नगर निगम दुर्ग अंतर्गत कई जमीनों में आवास बनाए है। इसके अतिरिक्त, वे सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रियता और प्रसिद्ध 'राम रसोई' के संचालन के लिए भी जाने जाते हैं जिसमें चावल की गुणवत्ता पर कई बार मीडिया प्रश्न चिन्ह भी खड़े किए है PDS का चावल होने की आशंका है।
वर्तमान स्थिति:
ईडी द्वारा इस जांच के उद्देश्य और अब तक की गई कारवाही की स्पष्टता नहीं की गई है, सूत्र बताते हैं इनका कई छः ग के मंत्रियों से मिली भगत है, जो जांच के दायरे में है।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.