भिलाई

भाजपा चरोदा मंडल ने 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान को दी गति; शक्ति केंद्रों पर आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठकें।

12712042026135218.jpg

चरोदा, भिलाई: भारतीय जनता पार्टी, चरोदा मंडल द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान और जिला संगठन के निर्देशों के अनुपालन में 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान के तहत जन-सम्पर्क और संगठनात्मक मजबूती के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Image after paragraph

इस क्रम में, चरोदा मंडल के वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24 एवं 25 के शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक वार्ड क्रमांक 24 स्थित सतनाम भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इससे पूर्व, ग्राम देवबलौदा और वार्ड क्रमांक 28 (उड़िया बस्ती) में भी इसी अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

प्रमुख अतिथियों का मार्गदर्शन

इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा जी और भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

बैठक को सफल बनाने में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पूर्व उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश) खिलावन साहू, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, मंडल महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा, निशा राजेश यादव, अर्पना दास गुप्ता, छाया पार्षद विवेक कुलश्रेष्ठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौहान, महामंत्री अंकिता बनर्जी एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनके साथ ही सुशील यादव, तरुण परगनिया, मले बनर्जी, अगरलाल जोशी, प्रेम सागर चतुर्वेदी, पुष्प लता मंडपे, कल्पना वाला, सुजाता डोंगरे, शिखा चक्रवर्ती, सरिता ठाकुर, अभय चौबे, राकेश विश्वकर्मा, महेश तिवारी, तेजस लखेश्वर सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

602180320260409391038956.jpg
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.