भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा स्वच्छता संकल्प समारोह सम्पन्न।

31730032026064231.jpg

*भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा स्वच्छता संकल्प समारोह सम्पन्न*

Image after paragraph

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग एवं पीएचडी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नगर सेवाएं परिसर में स्वच्छता संकल्प समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक इंचार्ज श्री ए. बी. श्रीनिवास रहे।

श्री श्रीनिवास ने प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता का शुभारंभ करते हुए कर्मनिष्ठा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पीएचडी विभाग की कार्यकुशल स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की तथा टाउनशिप की सफाई प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीला एवं सूखा कचरा पृथक न करने वाले और मार्गों के किनारे कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान की प्रभावशीलता बनी रहे।

साथ ही, श्री श्रीनिवास ने पीएचडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान का भी शुभारंभ करने का आव्हान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में मच्छरनाशक द्रव्यों का नियमित छिड़काव, जलजमाव रोकथाम तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ निरंतर रूप से संचालित की जाएँ, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (पीएचडी) श्री के. के. यादव, महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एन. के. जैन, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री आर. के. गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक (उद्यानिकी) श्री मृदुल गुप्ता, उप प्रबंधक (पीएचडी) श्री मिलिंद बंसोड , उप प्रबंधक (योजना) श्री विवेक मिश्रा, एवं अधिकारी श्री कोमल प्रसाद, श्री नागराजू, श्री गोपालकृष्ण वर्मा, श्री शरद, श्री सुभाष महाराणा, श्री प्रकाश बंछोड़, श्री लोकेश बघेल तथा श्री राजेश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

696140920260553022583367.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.