भिलाई

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली बार: ‘मयारू भौजी-2’ में एक साथ नजर आएंगी तीन पीढ़ियां, 25 साल बाद लौट रही सुपरहिट विरासत।

34126032026172709.jpg

छत्तीसगढ़ी सिनेमा एक नए ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जहां बहुप्रतीक्षित फिल्म “मयारू भौजी-2” के माध्यम से पहली बार एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ बड़े पर्दे पर जुड़ती नजर आएंगी। 15 मई 2026 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी बल्कि अपने अनोखे प्रस्तुतिकरण के कारण भी खास चर्चा में है।

Image after paragraph

 

फिल्म का प्रस्तुतीकरण Mohan Sundrani द्वारा किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक स्थापित नाम हैं। इसके निर्माता Vijay Sundrani हैं, वहीं नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए Nikhil Sundrani इस फिल्म में मुख्य अभिनेता (लीड रोल) के रूप में नजर आएंगे। इस तरह एक ही फिल्म में तीन पीढ़ियों का एक साथ आना छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और अनूठी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि “मयारू भौजी” की पहली कड़ी के लगभग 25 वर्षों बाद इसका दूसरा भाग दर्शकों के सामने आ रहा है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह और जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन उत्तम तिवारी द्वारा किया गया है, जो अपने निर्देशन, संगीत और कहानी के लिए जाने जाते हैं।

 

फिल्म में निखिल सुंदरानी के साथ मन कुरैशी, हिरण्यमयी दास, आस्था शर्मा, लता साहू, विधि दुबे सहित 100 से अधिक कलाकार नजर आएंगे, जिससे फिल्म का कैनवास और भी भव्य हो जाता है।

 

“मयारू भौजी-2” न केवल एक फिल्म है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विरासत, परंपरा और नई पीढ़ी के संगम का प्रतीक बनकर सामने आ रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.