भिलाई

राजनांदगांव आबकारी विभाग में खाने के दांत कुछ और दिखाने के दांत कुछ और वाली स्थिति - अनुरुध वर्मा ।

23914032026110640.jpg

अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारी अभिषेक तिवारी जो नये नये अधिकारी बने है ,और अंगद की तरह जमे बड़े बाबू ( राम सिंह पाटिल ), लोकेशन ऑफिसर (साहिल वर्मा )और सुपरवाइरो की मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है । अनुरुध वर्मा ने कहा बीयर के बॉटल में रैपर की जो कहानी जिले में चल रही इसमें उपर से नीचे तक सबके सब शामिल होने का दावा किया है चूंकि शहर में पुलिस प्रशासन बेहतरीन कार्य कर रही है इसलिए नए नए तरीके से आबकारी विभाग पूरा सिस्टम नए नए तरीके से भ्रष्टाचार करने के उपाय ढूंढ लिए हैं , लंबे समय से राजनांदगांव के आबकारी विभाग में पदस्थ बड़े बाबू ( राम सिंह पाटिल )कर्मचारियों की भूमिका हर कार्य में अहम रहती है , कमीशन लेकर नियम विरुद्ध आबकारी इंस्पेक्टर द्वारा बारों का निरीक्षण कर सहायक आबकारी आयुक्त से लाइसेंस दे दिया जाता है मलाई मिठाई खाने वाले साहिल वर्मा लोकेशन ऑफिसर है और जवाबदारी के लिए छोटे कर्मचारी सुपरवाइजर पर कार्यवाही कर दी जाती है आबकारी इंस्पेक्टर तुलेश्वरी देवांगन के ऊपर पूर्व मे भी कार्यवाही हो चुकी है ये पूरे सिस्टम की मानसिकता एक समान है राजनांदगांव आबकारी विभाग में ऊपर से नीचे तक का सिस्टम मिलीजुली सरकार की तरह कार्य कर रहे हैं जल्द ही जोगी कांग्रेस आबकारी आयुक्त आर. संगीता के साथ मिलकर बहुत से खुलासे करेगी और साथ लंबे समय से जमे रहे लोगों को हटाकर भ्रष्टाचार मुक्त आबकारी विभाग करने की मांग करेगी अथवा जल्द ही अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने कहा कि दुर्ग संभागीय आयुक्त से *बियर* के ऊपर नकली स्टिकर वाले मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग करवाने की मांग भी करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.