भिलाई

चरोदा मंडल में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. रामप्रताप सिंह का भव्य स्वागत।

21611032026042518.jpg

चरोदा:छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री डॉ. रामप्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के चरोदा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image after paragraph

प्रमुख उपस्थिति एवं अभिनंदन:

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामप्रताप सिंह का अभिनंदन करते हुए मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने उनके संगठनात्मक अनुभवों और श्रमिक कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से:

पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत आकांत

मंडल महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्या

पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले

उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे

सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ और नारों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह:

स्वागत समारोह में संगठन के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, पूनम श्रीवास्तव, पुष्पलता मंडपे, सुजाता डोंगरे, टी रमन, उषा चौहान, गोवर्धन श्री श्रीनिवास, हेमराज साहू, मनोज चक्रधारी, शिव पटनायक, डी वेंकट एवं सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. रामप्रताप सिंह ने इस भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.