छत्तीसगढ

दूरदर्शी बजट से विकसित भारत की रखी गई मजबूत नींव, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र की दिशा में ऐतिहासिक कदम BJP युवा मोर्चा नेता राहुल भारद्वाज।

90802022026072949.jpg

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री राहुल भारद्वाज जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है।

 

राहुल भारद्वाज जी ने कहा कि यह बजट विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें Public Capital Expenditure को बढ़ावा देकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की ठोस पहल की गई है। सरकार का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि यह बजट जहां युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा, वहीं महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता देता है। Medical Tourism जैसे रोजगार सृजन करने वाले सेक्टर को प्रमुखता देना देश की स्वास्थ्य सेवाओं और अर्थव्यवस्था—दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

 

 

राहुल भारद्वाज जी ने Critical Minerals और Rare Earths पर विशेष ध्यान दिए जाने को समय की मांग बताते हुए स्वागत योग्य कदम बताया। ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में Rare Earths Corridor की घोषणा से माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ही देश की खनिज सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए Critical Minerals की प्रोसेसिंग के लिए Capital Goods पर Custom Duty हटाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक निर्णय है।

 

उन्होंने कहा कि विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को अधिक प्रभावी बनाने हेतु उनके उत्पादों की सीमित बिक्री Domestic Market में करने की अनुमति देना उद्योग जगत के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। इसके साथ ही भारत में Data Centres संचालित करने वाली Cloud Companies को 2047 तक Tax Holiday, Biopharma Shakti Scheme के माध्यम से भारत को Global Biopharma Manufacturing Hub बनाने की योजना, तथा Marine, Textile, Leather जैसे Export Sectors को Custom Duty में राहत—ये सभी कदम भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। 

 

राहुल भारद्वाज जी ने कहा कि यह बजट पिछले बजटों से इस मायने में अलग है कि इसमें कोई Populist घोषणाएं नहीं की गई हैं, बल्कि Semiconductors जैसे New-Age Manufacturing Sectors पर सर्वाधिक जोर दिया गया है, जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

 

अंततः यह बजट दूरदर्शी, मजबूत और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और रोजगार के लाखों नए अवसर खुलेंगे। यह बजट निश्चित रूप से सराहनीय और ऐतिहासिक है।

42710022026065051746099.jpg
91710022026062531745957.jpg
99525012026184350615494.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.