छत्तीसगढ

गुण्डरदेही क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष की अवैध कटाई और परिवहन का सिलसिला थम नहीं रहा है वन विभाग मौन, वन मंत्री से मांग रहे इस्तीफा।

69214012026163819.jpg

गुण्डरदेही ब्लॉक जिला बालोद से स्वपना माधवानी की रिपोर्ट गुण्डरदेही क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष की अवैध कटाई और परिवहन का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते लकड़ी माफिया के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भेंडरा में अवैध रूप से अर्जुन वृक्ष की कटाई और परिवहन की सूचना पर राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया, परंतु पंचनामा बनाते तक लकड़ी माफिया ट्रैक्टर ट्राली में लोड अर्जुन वृक्ष के गोले को छोड़कर फरार होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। 

Image after paragraph

 

राजस्व विभाग की सांठगांठ के चलते क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष की अवैध कटाई और परिवहन लगातार बढ़ रहा है। इधर राजस्व विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं की पटवारी द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पर लोड अर्जुन वृक्ष के गोले को जपती बनाने के बजाय छोड़ दिया गया। 

 

आपको बता दें कि वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर "एक पेड़ मां के नाम" के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है परंतु राजस्व विभाग के अधिकारियों के मिली की भगत के चलते लकड़ी माफिया लगातार क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष सहित छांवदार एवं फलदार वृक्षों की कटाई कर धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं। 

 

वही आपको बता दें कि क्षेत्र के आरा मिलो में लगातार अर्जुन वृक्ष का परिवहन किया जा रहा है परंतु राजस्व विभाग वन विभाग द्वारा अब तक एक भी आरा मिलो पर कार्रवाई नहीं की गई है जो विभाग की सांठगांठ को को दर्शाता है।

52228022026041408894134.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.