Balod

गुण्डरदेहीखेरूद के 65 एकड़ की किसान राजेश यदु, के तीन ट्रैक्टर एक स्विफ्ट कार और 300 कट्टाधान जल कर राख हो गए,, घटना कैसे हुई जांच कर रही पुलिस,,,

56106032026102758.jpg

गुण्डरदेही  से सपना माधवानी की रिपोर्ट गुण्डरदेही पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खेरूद में एक किसान के ब्यारा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इस आगजनी में करीब तीन सौ कट्टा धान, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया। साथ ही ब्यारा में निर्मित दो मंजिला मकान में भी आग लग गया। उक्त घटना गुरुवार रात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है। 

Image after paragraph

 

आपको बता दें कि किसान राजेश यादव पिता शिवराम यादव जिनके स्वयं का 65 एकड़ खेत है, उनके ब्यारा में स्वयं का एक पक्की मकान है, जहां पर करीब तीन सौ कट्टा धान रखा हुआ था। जो आग में जलकर खाक हो गया। उक्त घटना में किसान को काफी का नुकसान हुआ है, किसान शासन प्रशासन से उक्त घटना की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

 

वहीं घटना के बाद गुण्डरदेही पुलिस की टीम कैमरे के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल बहुत लंबी क्षति किसान को हुआ है। आपको बता दें कि तीन टैक्टर जलकर राख हो गया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगा है, कोई बदमाशी से आग लगा दिया या फिर आपसी रंजीश के चलते आग लगाई गई है, 

 

वर्तमान में गुण्डरदेही थाना प्रभारी नवीन कुमार बोरकर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिए हैं। वर्तमान में पुलिस आरक्षक भी अभी निगरानी में लगे हुए हैं। ग्रामीण भी इस घटना को कई तरह की सोच विचार रहे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीण भी असमंजस की स्थिति में घटना हुई है या घटना जानबूझकर किए हैं। पूरी घटना जांच के बाद सामने आएंगे।

-
-
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

786120520260356201468022.jpg
-

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.