भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने सीमा मिश्रा निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़ को भारतीय किसान संगठन की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। भारतीय किसान संगठन देश के 14 राज्यों में किसान एवं मजदूरों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। सरकार का ध्यान लगातार किसानो मजदूरों के हित पर केंद्रित करता रहा है। भारतीय किसान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। मुझे किसान एवं मजदूरों की समस्याओं का निजदीकी से अनुभव है। मेरे व्दारा देश के सभी राज्यो में भारतीय किसान संगठन का विस्तार कर किसान एवं मजदूरों को उनका हित दिलाने का काम लगातार किया जायेगा। सीमा मिश्रा ने कहा कि भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाती हूं कि किसान मजदूर की इस लड़ाई में हमेशा अग्रिम भूमिका रहेगी।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.