छत्तीसगढ

दुर्ग महापौर से स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर डॉ पाणिग्राही ने की सौजन्य भेंट ।

98925032025031145.jpg

 ठगडा बांध में पानी भरने की मांग की ।

 बड़े पेड़ों के ट्रांसप्लांट की सराहना की ।

दुर्ग - दुर्ग नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार से सामाजिक पर्यावरण कार्यकर्ता एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर डॉ पाणिग्राही ने सौजन्य मुलाकात की । हरियाली के प्रतीक स्वरूप शमी खेजड़ी पौधा भेंट किया तथा हाल ही में उनके निर्देश पर चर्च रोड से गौरव पथ को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बने 9 बड़े वृक्षों को काटने की अपेक्षा उन्हें जड़ समेत निकालकर ट्रांसप्लांट करने की सराहना की । स्वच्छता अभियान की चर्चा तथा भीषण गर्मी को देखते हुए ठगडा बांध में पानी भरने की विशेष मांग की । 

डॉ पाणिग्राही ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश के बाद भी 

ठगडा बांध नहीं भर सका । इस बात का मैने वर्षाकाल में भी अनेक बार ध्यानाकर्षण किया था ।आखिर थगड़ा बांध भर क्यों नहीं रहा है । बांध में पानी कम होने का खामियाजा दुर्ग शहर के अनेक वार्डों को उठाना पड़ेगा। अनेक वार्डों में अभी से जलस्तर कम होने लगा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.