भिलाई

जोरातराई के 84 परिवारों को बड़ी राहत: पट्टा संघर्ष समिति के घेराव के बाद रिसाली निगम ने नोटिस पर लगाई रोक।

28716022026153006.jpg

रिसाली:वार्ड 37 जोरातराई स्थित अटल परिसर में निवासरत 84 गरीब परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए जाने के विरोध में आज पट्टा संघर्ष समिति रिसाली ने नगर निगम रिसाली का जोरदार घेराव किया। समिति के नेतृत्व में सैकड़ों प्रभावित परिवारों ने निगम प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और आयुक्त महोदया को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Image after paragraph

आयुक्त का आश्वासन: "नहीं उजड़ेगा किसी गरीब का आशियाना"

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम रिसाली की आयुक्त ने पट्टा संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से चर्चा की। जनहित और मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए आयुक्त महोदया ने नोटिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी गरीब परिवार का घर नहीं तोड़ा जाएगा, जिससे वहां मौजूद सैकड़ों परिवारों ने राहत की सांस ली।

इनकी रही मुख्य मौजूदगी

प्रदर्शन का नेतृत्व पट्टा संघर्ष समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गौतम ने किया। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-06 के अध्यक्ष दिनेश पटेल, मोनेश बंछोर और सरिता पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष बसंत सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, महामंत्री सी.पी. देशलहरे, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राजेन्द्र रजक, सचिव भेमशंकर टावरे, मनोज बंजारे, गुरूचरण, अर्जुन सांडिल और नरेश कोठारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रभावित लोग

घेराव प्रदर्शन में पार्षदगण रोहित धनकर, संजु नेताम, जहीर अब्बास सहित जोरातराई के सैकड़ों ग्रामीण, माताएं और बहनें शामिल हुईं। मुख्य रूप से राजमोहन, अर्जुन बाग, गुरूबारो बाग, छगन लाल चन्द्राकार, निरा विश्वकर्मा, घनश्याम, सुरेन्द्र सोनी, बनवारी, मंगल हेमरोम, शंभू पाल, रूखमणी मिर्जा, लक्ष्मी सोने, गुंजा, कुमारी ठाकुर, नोथिला और राजेश्वरी विश्वकर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता का परिचय दिया।

पट्टा संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक गरीबों को उनके हक का पट्टा और छत की पूर्ण सुरक्षा नहीं मिल जाती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

602180320260409391038956.jpg
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.