भिलाई

भिलाई-चरोदा में आंध्र कलिंगा समाज का भव्य मिलन समारोह संपन्न; सांस्कृतिक छटा और सामाजिक एकता का दिखा अनूठा संगम।

86009022026145301.jpg

प्रदेश अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व और पत्रकार पी. सूर्या राव के निर्देशन में आयोजन हुआ सफल

अहिवारा विकास पुरुष डोमन लाल कोर्सेवाडा और आंध्र प्रदेश के विधायक कोना रवि कुमार सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

भिलाई। भिलाई-चरोदा आंध्र कलिंगा समाज द्वारा सामाजिक एकजुटता और पारस्परिक परिचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में समाज की समृद्ध संस्कृति, कला और एकता की झलक देखने को मिली, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजनों ने शिरकत कर इसे ऐतिहासिक बनाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ आगाज

कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समाज के प्रतिभाशाली गायकों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया।

दिग्गज अतिथियों ने बढ़ाया समाज का मान

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा के 'विकास पुरुष' डोमन लाल कोर्सेवाडा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, और आंध्र प्रदेश के विधायक कोना रवि कुमार उपस्थित रहे।

डोमन लाल कोर्सेवाडा ने समाज के उत्साह को देखकर खुशी जाहिर की और कहा कि समाज की सेवा के लिए वे आधी रात को भी तत्पर रहेंगे।

विधायक कोना रवि कुमार ने कलिंगा समाज की एकजुटता की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में शामिल होने की सहमति दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. सूर्यम ने समाज की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक साझेदारी पर विशेष जोर दिया।

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिक एन. चंद्र राव, जी. भास्कर राव, बी. श्रीनिवास राव सहित रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर से आए सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में उपनेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, राजेश मौर्य, पार्षदों और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सफल नेतृत्व और आभार

इस पूरे आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए समाजजनों ने प्रदेश अध्यक्ष ए. गौरीशंकर की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार पी. सूर्या राव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, भाजपा पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों के प्रति उनके सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.