भिलाई

सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई का 21वां स्थापना दिवस आज रुआबंधा सेक्टर स्थित नारी जागरण केंद्र में संस्था के संरक्षक श्री वीरेंद्र सतपथी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष श्री प्रतीक भोई के अगुवाई में हर्षोल्लास से मनाया गया।

92706072025163249.jpg

इस अवसर पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा विगत तीन दिनों में रुआबंधा नारी जागरण केंद्र, HSCL और NSPCL कॉलोनी में 100 पौधों का ट्री गार्ड सहित रोपण किया गया तथा 2000 बीज बमों का छिड़काव कर हरियाली फैलाने का कार्य किया गया।

Image after paragraph

 

स्थापना दिवस के दिन वटवृक्ष और पीपल के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में श्रीमती अनीता सावंत (क्षेत्रीय अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल), श्रीमती शीला नारखेड़े (पार्षद, रुआबंधा) एवं श्रीमती रश्मि सिंह (पूर्व पार्षद, सेक्टर-1) ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संस्था के प्रयासों की सराहना की।

 

संस्था का मानना है कि पिछले वर्षों में शासन-प्रशासन और आम जनमानस में पर्यावरण को लेकर जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन आज भी पर्यावरण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस दिशा में सार्थक पहल करते हुए संस्था ने पहले भी देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र व मेल के माध्यम से पर्यावरण को बेहतर बनाने हेतु निवेदन करती रही है। 

 

इस वर्ष संस्था ने एक नया अभियान शुरू किया है, जिसके तहत देश और राज्य के सभी जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे देश के शीर्ष नेतृत्व को पत्र व मेल लिखकर पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रीय सुरक्षा के समकक्ष महत्व दिए जाने की मांग करें।

 

संस्था का विश्वास है कि यदि देशवासी एकजुट होकर यह आवाज़ उठाएंगे, तो निश्चित रूप से पर्यावरण की स्थिति में सुधार होगा और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ, सुरक्षित व समृद्ध वातावरण मिलेगा।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नजनों का उल्लेखनीय योगदान रहा —

प्रतीक भोई, राकेश रत्नाकर, रामकुमार लदेर, बी. आर. साहू, घनश्याम पांडे, सुरेश खांडवे, रघुवंश सैनी, रमेश प्रजापति, वसंत सालनकर विपुल वर्मा, परसराम भागबोले, दीपक रुद्रा, अरविंद, नितिन दीक्षित, अशोक सोनी, योगेंद्र शर्मा, शंभू यादव, विष्णु यादव, भागवत वर्मा, तेजराम साहू, खुमान सिंह, राजू आदि।

 

 

 

52228022026041408894134.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.