रिसाली नगर निगम कांग्रेस के पार्षद व एम आई सी सदस्य डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस पार्टी के 20 कार्यकताओं ने दुर्ग सांसद विजय बघेल, व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अब रिसाली नगर निगम में कांग्रेस के 19 और भाजपा की 20 पार्षद हैं इससे महापौर की कुर्सी कभी भी जाने का खतरा बना हुआ है जो कि कांग्रेस के पास है इस क्षेत्र के भाजपा विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं । वहीं इस क्षेत्र के पूर्व विधायक, केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस पर क्या कहा आइए सुनते है,,,
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.