होम / छत्तीसगढ / मोहन सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “मयारू भौजी 2” 15 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दर्शकों में बढ़ा उत्साह निखिल सुंदरानी की जबरदस्त एंट्री।
छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में आने वाली फिल्म “मयारू भौजी 2” को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने अपने गीतों और झलकियों के जरिए पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के लोग इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी द्वारा प्रस्तुत की जा रही फिल्म “मयारू भौजी 2”, जिनका नाम राज्य में एक भरोसे और गुणवत्ता की पहचान बन चुका है।
फिल्म के निर्माता विजय सुंदरानी ने बताया कि फिल्म “मयारू भौजी 2” एक खूबसूरत, पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें रिश्तों की गहराई, प्रेम, अपनापन और संस्कार को बहुत ही सहज और संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को अपने परिवार और अपनों के साथ जुड़ाव की अहमियत का एहसास कराएगी। फिल्म के गीतों में भी इसी भावना की झलक देखने को मिलती है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छूने की क्षमता रखते हैं और “मयारू भौजी 2” दर्शकों के लिए एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जिसमें हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है।
फिल्म के निर्देशक उत्तम तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि “मयारू भौजी 2” में पहली बार श्री मोहन सुंदरानी के पोते निखिल सुंदरानी धमाकेदार अंदाज में डेब्यू करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि निखिल ने डांस, एक्शन और कहानी के हर पहलू में बेहतरीन अभिनय किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को सादगीपूर्ण और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, ताकि दर्शक इससे भावनात्मक रूप से जुड़ सकें।
सह-निर्माता हितेंद्र सुंदरानी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और पूरी टीम के साथ मिलकर इस फिल्म को खास बनाने में जुटे हैं।
फिल्म में मन कुरैशी, हिरण्यमयी दास,निखिल सुंदरानी, आस्था शर्मा, विधि दुबे, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, छोटी निषाद, संजय महानंद और पुष्पेंद्र सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मजबूत स्टारकास्ट और दिल को छू लेने वाली कहानी के चलते यह फिल्म दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने की पूरी क्षमता रखती है।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.