रायपुर, छत्तीसगढ़ | दिनांक: 06 अप्रैल 2026

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सपना माघवानी को 'प्रदेश कार्यकरिणी महिला प्रदेश अध्यक्ष' के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रिय योगदान को देखते हुए की गई है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतराम मांझी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम सैफी ने माघवानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।
जिम्मेदारी और लक्ष्य
मान सपना माघवानी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी के तहत उनसे अपेक्षा की गई है कि वे:
संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँगी।
संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी।
प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
पार्टी नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि मान माघवानी अपनी इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ करेंगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगी।
सपना माघवानी, जो कि वार्ड नं. 12, गुण्डरदेही, बालोद (छत्तीसगढ़) की निवासी हैं, की इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें इस नई पारी के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.