छत्तीसगढ

प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के कार्यालय सह प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि शहर एवं गांवो के विकास पर आधारित जनहितकारी यह बजट

17802022026072445.jpg

मोदी सरकार के बजट को आम जनता का बजट बताते हुए प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के कार्यालय सह प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि शहर एवं गांवो के विकास पर आधारित जनहितकारी यह बजट गांवों के आर्थिक विकास के साथ ही देश में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए हाईस्पीड रेलवे के साथ मेट्रो एवं एयरपोर्ट के विस्तार कि योजना से भारत की नई तस्वीर बनेंगी। SME सेक्टर को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ आवंटित किए गए हैं एवं केंद्रीय बजट में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनने से भारत में युवाओं को रोजगार के नए अवसर के साथ ही लाखों नई नौकरियां मिलेंगी।महिलाओं के आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों के आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि उत्पादन के साथ आधुनिक तकनीकों से पशुपालन व्यवसाय को लाभ होगा । रेशम, ऊन, जूट जैसी प्राकृतिक फाइबर के साथ-साथ मैन-मेड और नई औद्योगिक-युग की फाइबर में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। जीवन रक्षक दवाओं को सस्ता करने के साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा और नए संस्थान स्थापित किए जाएंगे। ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ओटी टेक्नोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट आत्मनिर्भरता, आधुनिकरण और रोजगार सृजन करने वाला है ।मध्यम वर्ग के आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए इंकमटैक्स को और सरल किया गया है। मोदी सरकार का यह बजट आम जनता को विकास की ओर ले जाने वाला है , इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे एक समृद्ध भारत का निर्माण होगा। डिफेंस बजट में इजाफा से सैन्य आधुनिकीकरण, सैनिक कल्याण और सशस्त्र बलों की तैयारियों में सेना की ताकत बढ़ेगी। सबका साथ सबका विकास के नीव को और मजबूत करने वाला यह बजट देश को सर्वांगिण विकास की ओर ले जायेगा ।     

 

संजय सिंह

प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी

आर्थिक प्रकोष्ठ 

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी

602180320260409391038956.jpg
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.