छत्तीसगढ

दुर्ग : महाशिवरात्रि पर सिंधिया नगर में सवा लाख शिवलिंग से भव्य रुद्राभिषेक।

52329012026133514.jpg

दुर्ग : महाशिवरात्रि पर सिंधिया नगर में सवा लाख शिवलिंग से भव्य रुद्राभिषेक आयोजन की तैयारियां एक माह पूर्व से ही प्रारंभ कर दी जाती हैं।इस आयोजन की विशेषता यह है कि क्षेत्र की महिलाएं अपने-अपने घरों में शिवलिंग बनाकर उन्हें सुसज्जित कर रुद्राभिषेक के दिन साथ लेकर आती हैं। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व हल्दी, मेहंदी व संगीत कार्यक्रम के साथ आयोजन का शुभारंभ होता है, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। भजन-कीर्तन के साथ वातावरण भक्तिमय हो जाता है।महाशिवरात्रि के दिन सवा लाख शिवलिंग से रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना, भजन तथा महा भंडारे का आयोजन किया जाता है। आयोजनकर्ताओं द्वारा समस्त श्रद्धालु भक्तजनों को इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिंधिया नगर, दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 में सवा लाख शिवलिंगों से रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत संजय सिंह द्वारा महाभंडारा, पूजा-अर्चना एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन लगातार पाँचवें वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न होगा।आयोजक संजय सिंह एवं नीलू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की तैयारियां एक माह पूर्व से प्रारंभ कर दी जाती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों में शिवलिंग निर्माण कर पुण्य लाभ अर्जित करती हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

602180320260409391038956.jpg
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.