छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक बार फिर पारिवारिक मूल्यों और संस्कृति से जोड़ने आ रही है ‘मयारू भौजी–2’

30723012026105556.jpg

छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना को दशकों से सहेजते आ रहे सुंदरानी फिल्म्स एक बार फिर दर्शकों के लिए भावनाओं से भरपूर पारिवारिक फिल्म लेकर आ रही है। लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मयारू भौजी–2’ छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रिश्तों, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों की नई कहानी प्रस्तुत करने जा रही है।

Image after paragraph

 

छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के स्तंभ माने जाने वाले श्रद्धेय मोहन सुंदरानी जी ने हमेशा सिनेमा को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम माना है। नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों को अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने आम जन तक पहुँचाया है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘मयारू भौजी–2’ पारिवारिक रिश्तों की गरिमा और भावनात्मक जुड़ाव को नए दौर के साथ जोड़ती नजर आएगी।

 

इस फिल्म के जरिए सुंदरानी परिवार की नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली कलाकार निखिल सुंदरानी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपने अभिनय सफर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्मी माहौल और संस्कारों में पले-बढ़े निखिल से दर्शकों को एक सशक्त और प्रभावशाली अभिनय की उम्मीद है, जो छालीवुड को एक नया चेहरा और नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है।

 

फिल्म के निर्माता विजय सुंदरानी और निर्देशक उत्तम तिवारी हैं। यह बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म 15 मई से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

 

‘मयारू भौजी–2’ न सिर्फ एक फिल्म है, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, रिश्तों और संस्कृति का उत्सव है। दर्शकों से अपील है कि वे सपरिवार सिनेमाघरों में पहुँचकर इस सांस्कृतिक प्रयास का हिस्सा बनें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अपना समर्थन दें।

52228022026041408894134.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.