छत्तीसगढ

डॉ जय प्रकाश यादव बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष युवाओं में खुशी की लहर।

80114112025175653.jpg

भिलाई, 14 नवम्बर (संवाददाता)। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भिलाई निवासी और श्रमिक नेता जय प्रकाश यादव को संगठन के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह आदेश Ref No. NP01/BJMTUC/25 दिनांक 14 नवम्बर 2025 को जारी हुआ, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।

Image after paragraph

 

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी आदेश में श्री यादव को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल पदभार ग्रहण करें और आगामी तीन माह में राष्ट्रीय युवा समिति की गठन सूची तैयार कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अनुमोदन हेतु भेजें। साथ ही, उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है कि वे देशभर में संगठित व असंगठित क्षेत्रों की ट्रेड यूनियनों के पंजीयन कार्य को गति दें, ताकि मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को न्याय एवं उनके वैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सकें।

 

जय प्रकाश यादव ने नियुक्ति के उपरांत अपने वक्तव्य में श्री जय प्रकाश यादव ने कहा, “भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है, और हमारा उद्देश्य है कि हर श्रमिक को उसका हक और सम्मान मिले। मैं पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ युवा प्रकोष्ठ को देश के हर कोने में सशक्त बनाने का कार्य करूंगा। युवाओं की ऊर्जा को संगठित कर हम मजदूर हितों के संरक्षण और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस प्रयास करेंगे।”

 

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के हर युवा कार्यकर्ता को श्रम नीतियों, श्रमिक अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। श्री यादव ने यह भी कहा कि मजदूर आंदोलन को आधुनिक तकनीक और जनसंपर्क माध्यमों से जोड़कर, इसे और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने श्री यादव को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकार की नई मिसाल कायम करेगा।

 

इस नियुक्ति की प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, मुख्य श्रम आयुक्त तथा BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

52228022026041408894134.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.