छत्तीसगढ

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा दुर्ग में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

46611092025012728.jpg

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा दुर्ग में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

Image after paragraph

 

 

 

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 9 सितंबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा दुर्ग में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बंजारे जी और विशेष अतिथि के तौर पर श्रीमतीरूलेश्वरी बंजारे आमंत्रित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर ए ए खान द्वारा की गई।8 सितंबर को छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ से संबंधित ज्ञान को अभि प्रेरित करने के उद्देश्य से रखा गया था। 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ विकास यात्रा विषय पर PPT presentationविधार्थियो द्वारा किया गया ।साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन एवं लोक परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य कएवं लोकगीत काआयोजन महाविद्यालय द्वारा किया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं ने जिस उत्साह से भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे कार्यक्रम ज समारोह का उद्देश्य सफल रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं छत्तीसगढ़ राजगीत के सस्वर गायन से हुआ। तत्पश्चात अतिथि द्वय का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ ए ए खान द्वारा स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना और उसके विकास पर प्रेरक उद्बोधन दिया गया । मुख्य अतिथि श्री बंजारे थे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को याद किया सरपंच श्रीमती बंजारे ने आयोजन की प्रशंसा की। महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर विकास पंचाक्षरी ने छत्तीसगढ़ विकास के जिम्मेदारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राएं छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की गाथा बखान कर रही थी। लोकगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अस्तित्व और परंपरा को प्रकाशित किया गया। कशिश, दीक्षा एलवीर,सुमिता, और सहेलियों ने नृत्य और किरण , अद्वितीय, पूर्णिमा और रितेश ने लोकगीत प्रस्तुत किए ।पी पी टी में नीशा जूरी,अलिशा, साक्षी कशिश एवं अन्य विधार्थियो ने भाग लिया।छात्राओं की नृत्य से प्रभावित सरपंच श्रीमती रूलेश्वेरी बंजारे ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप₹2000 की राशि प्रदान की। महाविद्यालय की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट स्वरूप दिए गए।छत्तीसगढ़ी भाषा में कार्यक्रम का संचालन श्रीमती छाया साहू सहायक प्रध्यापक वाणिज्य ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम की संयोजकश्रीमती कल्पना पांडेय शुक्ला सहायक प्रध्यापक हिंदी रही।आयोजन समिति में सहायक प्रध्यापक डॉक्टर हेमा कुलकर्णी, श्री विश्वनाथ ताम्रकार, श्वेता साव , श्रीमती शाहिस्ता,, डॉ संदीप कुमार अतिथि व्याख्याता श्रीमती ऋतिकाअवस्थी, अतिथि सिंह ने विशेष सहयोग दिया। तकनीक सहायक के रूप में प्रभात में प्रभात और कृष्ण यादव ने सराहनीय कार्य कियाडॉ स्वाति तिवारी और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी आमंत्रित अतिथियों द्वारा आयोजन की प्रशंसा ने महाविद्यालय के उत्साह को द्विगुणित कर‌दिया। बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति अपने राज्य के प्रति उनके प्रेम की प्रतीक रही।

52228022026041408894134.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.