Balod

BJYM ने गुंडर्देही विधायक कुंवर सिंह निषाद पर लगाया अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष को फोन पर धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज करने की मांग।

94701082026131544.jpg

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी, थाना अर्जुन्दा (जिला बालोद, छ.ग.) को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर गुंडर्देही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई एवं FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

Image after paragraph

सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गुंडर्देही के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्जुन्दा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री नवीन राजपूत को दूरभाष (मोबाइल) के माध्यम से धमकी दी गई है। युवा मोर्चा का आरोप है कि विधायक का यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत है और जनहित के मुद्दे उठाने वाले कार्यकर्ताओं को डराने एवं भयभीत करने का एक प्रयास है।

BJYM जिलाध्यक्ष गुलशन साहू एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत मामला (FIR) दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.