Balod

गृह मंत्री जी के प्रभार जिला में कांग्रेस विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता को जमीन में चलने लायक नहीं रहने जान से मारने की दे डाली धमकी

56701082026044307.jpg

गुण्डरदेही: गुण्डरदेही कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को फोन पर दी गई धमकी का जिसमें यह कहा गया कि अब तुम जमीन में दिखने लायक नहीं हो भय दिखाना शुरू किया कांग्रेस विधायक ने जिसका ऑडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तीखा विरोध व्यक्त किया है। भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे विधायक की इस तरह की दबाव बनाने की राजनीति या धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जल्द अर्जुंदा थाना में BNS की धारा 351 के अन्य के तहत FIR दर्ज किया जाएगा कांग्रेस विधायक के खिलाफ साथ ही पुतला दहन भी किया जाएगा 

मुख्य बिंदु:

विवाद की पृष्ठभूमि: सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ या क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर की गई पोस्ट और टिप्पणियों को हटाने के लिए कांग्रेस विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर दबाव बनाया जा रहा था।

भाजयुमो का रुख: भाजयुमो जिला एवं मंडल नेतृत्व — जिनमें गुलशन साहू (जिला अध्यक्ष, भाजयुमो बालोद), नवीन राजपूत (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अर्जुन्दा) तथा नीतीश (राजा) लोन्करे (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुण्डरदेही) शामिल हैं — ने एकसुर में कहा है कि जनता के मुद्दों को उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

चेतावनी: युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास न करें। यदि विधायक का यही रवैया रहा, बड़ा उग्र आंदोलन और चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

"गृह मंत्री जी का प्रभार जिला है जनता के हित और क्षेत्र की समस्याओं को उठाना युवा मोर्चा का दायित्व है। किसी भी जनप्रतिनिधि की धमकी से डरकर युवा मोर्चा पीछे हटने वाला नहीं है जल्द FIR दर्ज करवाया जाएगा। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।" > — भारतीय जनता युवा मोर्चा, गुण्डरदेही/बालोद

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.